Agra, Uttar Pradesh, India. बहुजनों के नायक मान्यवर श्री कांशीराम की 88 वीं जन्म जयंती पर जाटव समाज उत्थान समिति ने उन्हें याद किया। बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय, होटल हॉवर्ड पार्क प्लाजा के सामने, ताजगंज आगरा पर जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम द्वारा समाज उत्थान का जो मिशन चलाया था उसको पूरा करने का प्रण लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी के मिशन को किसी भी तरह से धूमिल नहीं होने देंगे। मान्यवर कांशीराम, बाबासाहब डॉ. अंबेडकर, बाबू जगजीवनराम तीसरी कड़ी के तीसरे नेता थे। दलितों की तीन मूर्ति ने समाज के उत्थान के लिए जो रास्ता बताया है, उस पर चलते रहेंगे। समाज उनके ऋण को चुकाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
गोष्ठी में सर्वश्री देवकी नंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, रूपसिंह सोनी, इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र कुमार डेनियल, राजकुमार राय, महेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
- LSE से ग्रेजुएशन और स्पेन की नौकरी छोड़कर दिज़ा ने थामा सुरों का दामन, संगीत से लिख रही हैं नई कहानी - September 26, 2026
- संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला लुक जारी: नए अंदाज में नजर आए रणबीर कपूर - September 26, 2026
- ‘आक्रोश’ से लेकर ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ तक: एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे अजय देवगन और जयदीप अहलावत - September 26, 2026