हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सोमवार को थाने के भीतर हुई सनसनीखेज घटना से अफरा-तफरी मच गई। यहां पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस समय हुई, जब महिला को पुलिस उसके प्रेमी के साथ बरामद कर थाने लाई थी और पति को इसकी सूचना दी गई थी।
पुलिस के अनुसार महिला पांच दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। रविवार को उसे पुलिस ने बरामद किया था और सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाना था। इसी दौरान पति थाने पहुंचा। पत्नी को देखते ही उसने अचानक तमंचे से गोली चला दी, जो महिला की पीठ में लगी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। आरोपी पति मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
एसपी ने मामले को गंभीर मानते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में एक दरोगा और एक महिला आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) को सौंपी गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी और उसका 12 वर्षीय बेटा है। सात जनवरी को वह शाहजहांपुर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसकी सूचना पति ने आठ जनवरी को थाने में दी थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रविवार को महिला की बरामदगी के बाद सोमवार को थाने के मेस के पास वह अपने मौसा और अन्य रिश्तेदारों से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पति वहां पहुंचा और बातचीत के बीच अचानक तमंचा निकालकर गोली चला दी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- ”डरिए मत, आ जाइए… दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी सार्वजनिक मंच पर खुली बहस की चुनौती - November 3, 2026
- मुख्यमंत्री जी गुंडों को पनाह दे रहे हैं… कैबिनेट मंत्री राजभर के “सबसे बड़ा गुंडा” वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज का तीखा प्रहार - November 3, 2026