Agra, Uttar Pradesh, India. बहुजनों के नायक मान्यवर श्री कांशीराम की 88 वीं जन्म जयंती पर जाटव समाज उत्थान समिति ने उन्हें याद किया। बाबू जगजीवन राम पुस्तकालय, होटल हॉवर्ड पार्क प्लाजा के सामने, ताजगंज आगरा पर जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम द्वारा समाज उत्थान का जो मिशन चलाया था उसको पूरा करने का प्रण लिया।
वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी के मिशन को किसी भी तरह से धूमिल नहीं होने देंगे। मान्यवर कांशीराम, बाबासाहब डॉ. अंबेडकर, बाबू जगजीवनराम तीसरी कड़ी के तीसरे नेता थे। दलितों की तीन मूर्ति ने समाज के उत्थान के लिए जो रास्ता बताया है, उस पर चलते रहेंगे। समाज उनके ऋण को चुकाने के लिए प्रयासरत रहेगा।
गोष्ठी में सर्वश्री देवकी नंदन सोन, बंगाली बाबू सोनी, रूपसिंह सोनी, इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र कुमार डेनियल, राजकुमार राय, महेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
- पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों में भड़की भीषण आग; सराय बंजारा के पास मची अफरा-तफरी, सभी यात्री सुरक्षित - November 6, 2026
- यूपी 2027 चुनाव से पहले धर्म और सियासत का नया चक्रव्यूह; धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश आक्रामक, क्या भाजपा के एजेंडे में उलझ रही सपा? - November 6, 2026
- यूपी 2027 चुनाव के लिए भाजपा का ‘सुपर प्लान’: 18 मंडलों में पीएम मोदी की रैलियां, अमित शाह संभालेंगे बूथ प्रबंधन - November 6, 2026