Agra, Uttar Pradesh, India. हालाज नाजुक हैं और हम उस दौर में हैं जब महामारी से सामना है। देश की सीमाओं पर ही नहीं बल्कि देश के भीतर भी डॉक्टरों के रूप में सिपाही हमारी सलामती के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। हमारा भी फर्ज है कि हम इन सिपाहियों और नागरिकों के लिए कुछ करें। यह कहना है रोटेरियन महिलाओं का।
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रेनबो हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। मां पुष्पा ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित शिविर में सुबह 10 से दोपहर 02 बजे के बीच 50 यूनिट रक्तदान हुआ। रोटरी क्लब के सदस्यों से उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इसमें काफी संख्या में महिला रक्तदाता भी थीं।
अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने एक वीडियो सन्देश के जरिए कहा कि जब हम अधिकारों की बात करते हैं हमें आजादी के सही मायने पता होने चाहिए। आजादी कोई एक शब्द नही है, बल्कि आजादी एक सोच है। हमें इसी सोच को सही दिशा देते हुए वे काम करने चाहिए जिससे सिर्फ हम खुद नही बल्कि समूचा देश तरक्की की ओर अग्रसर हो।
सचिव अशु मित्तल ने बताया कि कोरोना बहुत लोगों को अस्वस्थ कर रहा है। इसके साइड इफेक्ट भी अलग-अलग अंगों पर अलग-अलग रूप में सामने आ रहे हैं। नागरिकों की सुरक्षा भी देशहित का काम है, इसलिए इस बार रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने रक्तदान शिविर आयोजित किया है।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के अध्यक्ष राजकुमार सुराना ने कहा कि कोरोना के अलावा बरसात के सीजन में डेंगू और मलेरिया का भी खतरा है। इस समय जरूरत है हम जितना अधिक से अधिक रक्त, रक्तकोषों में जमा कर पाएं।
सचिव संजय गोयल ने कहा कि रक्तदान रोटरी क्लब की प्राथमिक सेवाओं में शामिल है। रोटरी के अलग-अलग क्लब यह आयोजन समय-समय पर करते हैं।
रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने भी वीडियो सन्देश के जरिए अपने विचार साझा किए।
स्वैच्छिक रक्तदान की अपील
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की कोषाध्यक्ष डा. वंदना सिंघल, रोटरी फाउंडेश चेयर मयूरी मित्तल, मीनाक्षी मोहन, आशु जैन, मंजुशा चंद्रा, मीनल अग्रवाल, रोटेरियन मोतीलाल जैन, राजीव कुमार सिंह आदि ने शहरवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान करते रहने की अपील की।
इन्होंने किया रक्तदान
डॉ. शैली गुप्ता, डॉ. केशव मल्होत्रा, प्रदीप कंडारी, राजकुमार शर्मा, रोहित माथुर, समीर राणा, संजय गोयल, डा. विनीत जैन, साधना दास, गिरजेश कुमार, मंजुशा चंद्रा, संजय चंद्रा, पवन दिवाकर, जय सिंह, आभा दीक्षित, सुशील दीक्षित, लाल सिंह, प्रियंका, प्रमोद, मो. शाहिद, अमित, प्रशांत, डॉ. करिश्मा गुप्ता, डॉ. पवन, संजीव, प्रदीप, पवन, गोविंद, सूरज सहित रेनबो हॉस्पिटल के कर्मचारियों व विभिन्न संस्थाओं से जुडे़ सदस्यों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
इनका रहा सहयोग
शिविर को आयोजित करने में मां पुष्पा ब्लड बैंक के एसएस चैधरी, नरेंद्र सिंह, किशोर सचिन, बलवीर सिंह, नीलम, रेनबो हॉस्पिटल के केशवेंद्र सिसौदिया, राजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।

- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026