लखनऊ: करीब दो साल बाद जेल से बाहर आए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने अपने भविष्य और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। लंबे समय से बसपा में उनके जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन आज़म ख़ान ने इन चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह सब बचपने की बातें हैं।
एक हिन्दी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा, “मुझे तो मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ही राजनीति छोड़ देनी चाहिए थी, लेकिन मैं खुदगर्ज हो गया। वजह यह थी कि लोगों का दर्द आंखों में था और कुछ काम अधूरे थे। इन्हें पूरा करने की खुदगर्जी ने हमें बहुत जलील कराया। अब तो ओखली में सिर दे दिया है, तो मूसल से क्या डरना।”
रामपुर की हालत पर चिंता जताते हुए आज़म ने कहा कि बीते 10 सालों में हालात काफी बिगड़ गए हैं। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह नवाबों से लड़कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जबकि नवाब तो कभी रानी विक्टोरिया के बराबर बैठा करते थे। उन्होंने नवाबों पर आरोप लगाया कि उनकी गद्दारी की वजह से ही देश की आज़ादी 1947 तक टल गई थी।
बसपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए आज़म ने साफ कहा कि वह पहले भी सपा से खुद नहीं गए थे, बल्कि मुलायम सिंह यादव की मजबूरी में निकाले गए थे। बाद में मुलायम सिंह ने उन्हें मोहब्बत से वापस लिया। आज़म ने कहा कि मुलायम सिंह और उनका रिश्ता राजनीति से परे था।
- ‘बेस्ट फादर अवार्ड-2026’: पिता के त्याग और समर्पण को नमन, आगरा में आठ प्रेरणादायी हस्तियों का हुआ सम्मान - June 21, 2026
- आगरा: पद्मावती पुरवाल समाज के परिचय सम्मेलन में दिखा अद्भुत उत्साह, देशभर से जुटे सैकड़ों विवाह योग्य युवक-युवती - June 21, 2026
- आगरा में भक्ति का अनूठा संगम: दिगम्बर जैन परिषद के महोत्सव में गूंजा ‘गणधर वलय विधान’, धर्ममयी हुआ वातावरण - June 21, 2026