मुंबई (अनिल बेदाग)। गणपति बप्पा के जयकारों से सराबोर इस गणेश उत्सव में अभिनेत्री मधुरिमा तुली भी पूरी तरह भक्ति रंग में रंगी नज़र आईं। इस बार उन्होंने लंबे समय बाद अपने घर में बप्पा का स्वागत किया। परिवार संग मनाया गया यह पर्व खुशियों और आध्यात्मिकता से भरपूर रहा।
भावुक माहौल में घर गणपति का विसर्जन करने के बाद मधुरिमा सीधे निकल पड़ीं मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबागचा राजा के दर्शन को। भक्तों की भीड़ में शामिल होकर उन्होंने बप्पा के दरबार में मत्था टेका और विशेष प्रार्थना की।
मधुरिमा ने अपनी श्रद्धा साझा करते हुए कहा—
“मैं गणेश जी की सच्ची भक्त हूँ। लालबागचा राजा के दर्शन का सौभाग्य पाकर मैं बेहद आभारी हूँ। गणेश चतुर्थी मुझे इसलिए प्रिय है क्योंकि इसमें बप्पा हर रूप और हर विश्वास में नज़र आते हैं।”
उनकी यह यात्रा घर की आत्मीय भक्ति और सार्वजनिक आस्था का खूबसूरत संगम रही। सोशल मीडिया पर मधुरिमा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह भक्ति और ग्लैमर दोनों का शानदार संतुलन बनाती दिख रही हैं।
-up18News
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026