आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने रविवार को यमुना का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उनके साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार समेत जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
मंत्री उपाध्याय ने जीवनी मंडी चौराहे से कृष्णा नगर तक बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया और कहा कि ‘‘प्रीवेन्शन इज़ बेटर देन क्योर’’ की नीति पर काम होना चाहिए। उन्होंने कृष्णा कॉलोनी से दरेसी तक के क्षेत्र को चार जोन में बाँटकर दीपक खरे, अनुराग चतुर्वेदी, आदेश सिंघल और अनुज शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया।
प्रभारी अपनी टीम के साथ निगरानी करेंगे और किसी भी संभावित खतरे की सूचना तुरंत प्रशासन को देंगे। विजय नगर कॉलोनी स्थित मैरिज होम, शेल्टर हाउस, अग्रसेन कॉलेज और किराना धर्मशाला को राहत शिविर बनाने का सुझाव रखा गया।
भ्रमण के बाद जीवनी मंडी में आयोजित जन चौपाल में मंत्री उपाध्याय ने लोगों की समस्याएँ सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. अलौकिक उपाध्याय, दीपक खरे, किशन खंडेलवाल, धीरज जैन, आदेश सिंघल, अनुराग शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
- आगरा में खुद को अधिकारी का ‘स्टेनो’ बताकर लाखों की ठगी: सील दुकान खुलवाने के नाम पर पीड़ित से 1.19 लाख ऐंठे - July 4, 2026
- व्यूज और लाइक्स के लिए परोसी जा रही थी गंदगी; इंस्टाग्राम-फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज - July 4, 2026
- सावधान! ट्रैफिक चालान नहीं भरे तो रद्द होगी आरसी; आगरा पुलिस का 654 वाहन चालकों पर शिकंजा - July 4, 2026