आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के खेरिया गांव में आज सुबह एक घरेलू विवाद ने अपहरण का रूप ले लिया। पत्नी से विवाद के बाद नाराज होकर मायके गई महिला के भाइयों ने मौके पर पहुंचकर अपने जीजा हरदेव को जबरन उठा लिया और कार की डिक्की में ठूंसकर ले भागे। ग्रामीणों की सूचना और पुलिस की तत्परता से अपह्रत को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया, जबकि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ये था पूरा मामला
थाना खंदौली क्षेत्र के खेरिया गांव में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के निवासी हरदेव को उनके ही सालों ने अपहरण कर लिया। दो दिन पहले हरदेव का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद पत्नी मायके सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में चली गई थी। इसी बात को लेकर पत्नी के परिजन खफा थे।
आज सुबह हरदेव गांव के मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी पत्नी के भाई कार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर हरदेव को पकड़ लिया। आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और जबरन कार की डिक्की में ठूंसकर फरार हो गए। घटना को देखकर गांव वालों ने शोर मचाया और पीछा करना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी। खंदौली पुलिस चौकी के पास कार को रोका गया। चेकिंग में पुलिस को कार की डिक्की में बंधे हुए हालात में हरदेव मिल गए। पुलिस ने तुरंत उन्हें मुक्त कराया।
इस बीच गांव के लोग और हरदेव के परिवारीजन भी पीछा करते-करते मौके पर पहुंच गए। यहां अपहरण करने वालों और हरदेव के परिजनों में सड़क पर ही हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी कार भी जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है और अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026