आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। 13 दिसंबर 2025 को करकुंज रोड पर हुई इस घटना में शामिल आरोपियों को थाना सिकंदरा पुलिस और सिटी सर्विलांस नगर जोन की संयुक्त टीम ने दबोचा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वारदात में शामिल आरोपी मथुरा–मांगरोल रोड की ओर भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी उपदेश उर्फ रॉकी के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल और छीनी गई चेन को बेचकर प्राप्त किए गए 30 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय महादिक ने बताया कि महिला से चेन स्नैचिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई थीं। थाना सिकंदरा पुलिस और सिटी सर्विलांस नगर जोन की संयुक्त कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय स्नैचिंग गिरोह पर बड़ा प्रहार हुआ है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है।
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026