आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बोदला चौकी के पास शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मोती हॉस्पिटल के पीछे नाले में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह टहलने निकले एक राहगीर ने लाश देखकर तुरंत स्थानीय लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना पर जगदीशपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच अनुमानित है, लेकिन शरीर बुरी तरह सड़ जाने के कारण पहचान फिलहाल संभव नहीं हो सकी है।
जेब से फोन, चाबियां और दवाइयां मिलीं
तलाशी लेने पर मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन, चाबियों का गुच्छा, बेटनोवेट ट्यूब और तंबाकू बरामद हुई है। पुलिस इन वस्तुओं के आधार पर भी पहचान की कोशिश कर रही है।
कलवारी निवासी रोहित ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे टहलते समय उसने नाले में शव देखा और तुरंत लोगों व पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालत इतनी खराब थी कि उठाने पर शरीर की खाल निकल रही थी और तेज दुर्गंध आ रही थी। प्राथमिक जांच में किसी बड़े चोट के निशान का स्पष्ट पता नहीं चला है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि मृतक की पहचान और उसकी अंतिम गतिविधियों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी चेक की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान और मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026