आगरा। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने सिकंदरा थाने में रिद्धि-सिद्धि बिल्डवेल के अंकुर जैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। बिल्डर पर धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से लोगों को गुमराह करने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डर अंकुर जैन ने आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा के सेक्टर 16 बी में पदम प्राइड फेज-2 का निर्माण कराया था। इसके पूर्णता प्रमाण पत्र के आवेदन को आवास आयुक्त ने विगत 21 मार्च को निरस्त कर दिया था।
लेकिन पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने से पहले और बाद में बिल्डर द्वारा लोगों को फ्लैट पर कब्जा देने के स्थाम ही रजिस्ट्री की जा रही थी। इसकी शिकायत होने पर परिषद ने जांच कराई।
जांच के बाद अधिशासी अभियंता नवजोत सिंह ने बिल्डर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट व यूपीरेरा के आदेश का पालन नहीं करने, कूटरचित दस्तावेजों से लोगों को गुमराह कर रजिस्ट्री करने और यूपीरेरा में पंजीकृत बैंक खाते के स्थान पर अन्य खाते में भुगतान लेकर धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई।
- आगरा का संजय प्लेस मारपीट कांड: वाल्मीकि समाज ने दी सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी, एससी-एसटी एक्ट लगाने की मांग - June 16, 2026
- आगरा: कलश सज्जा और मेहंदी उत्सव के साथ राधा-माधव कथा का भव्य आगाज, भक्ति के रंग में रंगा कमला नगर - June 16, 2026
- भक्ति और प्रकाश का अनुपम संगम: श्री प्रेमनिधि मंदिर में दीपावली उत्सव के साथ संपन्न हुआ पुरुषोत्तम मास महोत्सव, हटरी मनोरथ पर दर्शन को उमड़ी भीड़ - June 16, 2026