आगरा। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति, कमला नगर द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी आवास पर पहुँचकर महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और तेजी से विकास कार्य कराए जाने के लिए गुहार लगाई गई। जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार भी मौजूद रहे।
समिति ने जिलाधिकारी को जनकपुरी क्षेत्र का नक्शा दिखाकर बताया कि 17 सितंबर की रात को भगवान राम की भव्य बारात निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए 18 सितंबर की सुबह मिथिला नगरी में प्रवेश करेगी। वहाँ 18, 19, 20 और 21 सितंबर को जनकपुरी महोत्सव में लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन अनवरत बना रहेगा। ऐसे में सामाजिक दृष्टि से उनकी जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
समिति ने समूची मिथिला नगरी में तेजी से सभी विकास कार्य शुरू करवाने, समय से पूर्ण करवाने और विकास कार्यों के लिए गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किए जाने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया।
बैठक में शामिल रहे समिति के मार्गदर्शक और लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल और संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में ही काम शुरू कर दिया जाएगा। पूरे जनकपुरी क्षेत्र में लगभग 12 से 15 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे।
बैठक में राजा जनक राजेश अग्रवाल और संरक्षक राकेश मंगल, महामंत्री उमेश कंसल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट और वंश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
- वॉटर वर्क्स स्थित गौशाला में लायंस क्लब कोनरॉय का अनूठा सेवा कार्य: गौ माता को साड़ी ओढ़ाकर अर्पित किया गया छप्पन भोग - October 21, 2026
- देशभर में धूमधाम से संपन्न हुआ विजयादशमी पर्व: दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी - October 21, 2026
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026