आगरा। आखिरकार नगर निगम और पुलिस प्रशासन को थाना सिकंदरा क्षेत्र में स्थित कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे से कर कुंज की ओर जाने वाले मार्ग अतिक्रमण नजर आ गए। मंगलवार को नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
गौरतलब है कि विगत रविवार की रात्रि इस मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक और ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग पर अतिक्रमण का मुद्दा पुनः उठाया था।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रेस्टोरेंटों के बाहर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया। एक रेस्टोरेंट द्वारा सार्वजनिक फुटपाथ और सड़क के हिस्से पर अवैध रूप से छज्जा और साइन बोर्ड लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अभियान के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जमा हो गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आगे भी अन्य अतिक्रमणों पर इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इससे यातायात और पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी। अगले कुछ दिनों में अन्य प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026