Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के समाजदवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के अनेक नेताओं ने कमल थाम लिया है। भाजपा बृज क्षेत्र कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राहुल सिसोदिया पूर्व प्रत्याशी फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र ने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन था। उन्होंने कहा- भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे। सभी वर्गों का वोट भाजपा को म दिलाएंगे। उनके साथ अनेक जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान भी भाजपा में हुए शामिल। जॉइनिंग के समय भाजपा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी छोटे लाल वर्मा, भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, गुड्डू मेनन भी मौजूद रहे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं के नाम इस प्रकार हैं- बंटी सिंह सिकरवार जिला पंचायत सदस्य आगरा, चंद्रशेखर सिंह प्रधान डौकी ग्राम, विजय सिंह गुर्जर पूर्व प्रधान इरादत नगर, माधो सिंह, दिलीप सिंह, विजेंद्र सिंह प्रधान, पप्पू प्रधान कान्हापुरा, विजय सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य डौकी, अनेक सिंह, विष्णु सिकरवार, लल्ला सिसोदिया, सोनू बघेल आदि।
UP Election 2022: 86- एत्मादपुर विधानसभा सीट: सिर्फ एक बार खिला है कमल, भाजपा के सामने कड़ी चुनौती
- फतेहपुरसीकरी में स्कूल प्रबंधक की कार से कुचलकर मौत, पुरानी रंजिश में सुनियोजित हमले का आरोप, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश - July 17, 2026
- आगरा में दबंगों का कहर: टेढ़ी बगिया चौराहे पर बुलेट सवार तीन युवकों ने युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा - July 17, 2026
- Agra News: माथुर वैश्य पर्यावरण हरियाली समिति की अनोखी पहल, ‘राजनीति में नारी’ विषय पर हुई चर्चा, 50 फीसदी आरक्षण की मांग - July 17, 2026