
आगरा: ताजमहल पश्चिमी गेट पार्किंग के पास विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
युवक पर आरोप है कि ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को देखकर उसने अपनी पैंट की जिप खोल दी और फिर प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने लगा। महिला ने पर्यटन थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि तीन अप्रैल को एक विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल देखने आई थी।
दोपहरी करीब डेढ़ बजे के आसपास वह ताजमहल से आगरा किले की तरफ जाने लगी। पश्चिमी गेट की पार्किंग पर अपने साथियों का महिला इंतजार रही थी। वहीं पर करण राठौर पुत्र छोटेलाल राठौर निवासी तुलसी चबूतरा थाना ताजगंज खड़ा था। महिला को देखते ही करण ने अश्लील हरकत शुरू कर दी। उसने महिला को देखकर अपनी पैंट की जिप खोली और फिर प्राइवेट पार्ट निकालकर दिखाने लगा। महिला पर्यटक ने इसका विरोध किया तो युवक कुछ देर के लिए हट गया।
इसके बाद उसने फिर से वही हरकत करने लगा। ये देखकर महिला बुरी तरह से सहम गई और फिर वह गाइड की मदद से पर्यटन थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया। महिला पर्यटक की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में युवक कैद था। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए टीम लगाई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026