आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र के गांव अकबरपुर बगदा में दंगल देखने आई राष्ट्रीय स्तर की नाबालिग पहलवान के साथ छेड़खानी हुई। हाथरस के नामी पहलवान रामेश्वर और साथियों पर अभद्रता करने के आरोप लगे हैं। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
बताया गया है कि दंगल के दौरान खंदौली के गांव सेमरा में पहलवान हरिकेश और रामेश्वर के बीच कुश्ती के दौरान विवाद हुआ था। हरिकेश ने आरोप लगाया कि जब वह अकबरपुर गांव में पहुंचे तो रामेश्वर और उनके साथियों ने घेर लिया। आरोप लगाया कि रामेश्वर ने अपनी गाड़ी से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। गाड़ी में बैठी नाबालिग राष्ट्रीय स्तर की पहलवान को कार से खींचने का प्रयास किया गया और कपड़े फाड़ दिए गए।
भारत केसरी हरिकेश ने रामेश्वर और उसके साथियों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया।
नाबालिग पहलवान की तहरीर पर पुलिस ने हाथरस के सहपऊ के रहने वाले पहलवान रामेश्वर और उसके साथियों अरविंद, असनुर खां, सुखवीर व चार अज्ञात के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
भारत केसरी हरिकेश और रामेश्वर हाथरस में ही एक ही अखाड़े के पहलवान रहे हैं, अब अपना खुद का अखाड़ा चलाते हैं। थाना ताजगंज पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है, साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026