आगरा : रुनकता इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक रोडवेज बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है।
फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शून्य डिग्री तापमान और जमा देने वाला बर्फीला पानी: फिल्म ‘मातृभूमि’ के लिए सलमान खान ने दिखाया गजब का जुनून - November 17, 2026
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026