प्रातःवेला में भ्रमण पर निकले थे, तीन गोलियां मारीं- दो पेट में और एक पैर में
Agra (Uttar prades, India) । डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के नाम से प्रसिद्ध आगरा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आरके भारती की हत्या का प्रयास किया गया है। हमलावरों ने तीन गोलियां मारी हैं। यानी जान लेने का प्रयास किया है। उनकी किस्मत है कि बच गए हैं। यह घटना थाना एत्माउद्दौला क टेढ़ी बगिया इलाके की है।
घूमने निकले थे
प्रोफेसर आरके भारती प्रातःवेला में भ्रमण पर निकले थे। बाइक सवार बदमाश आए और तड़ातड़ गोलियां मारकर चले बने। जब कोई कुछ समझ पाता, तब तक हमलावर न जाने कहां लोप हो गए। भगदड़ मच गई। प्रो. भारती जमीन पर गिर पड़े। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। उनके तीन गोलियां लगी हैं, दो पैर में और एक पेट में। निशाना चूक जाने कारण जान बच गई लेकिन स्थिति गंभीर बताई गई है। अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
- Commencez à Gagner Instantanément avec le Offre de Bienvenue Casinacho Casino en France - August 31, 2026
- Reelson Casino’s Delivers Unique Deals for Gambling Fans in UK - August 28, 2026
- Cutting-edge Innovation Strong Chicken Path Gaming Advances for Canada - August 27, 2026