इस्लामाबादः भारत का एक और दुश्मन और एनआईए का वांटेड आतंकी मारा गया है। आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी थी। अबू कताल वही आतंकी था, जिसने जम्मू कश्मीर के रियासी बम हमले की साजिश रची थी। वही इस हमले का मास्टरमाइंड था। मिली जानकारी के मुताबिक, अबू कताल उर्फ कतील सिंधी की 2 अज्ञात लोगों ने उस समय हत्या की, जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था। अबू कताल ढांगरी, राजौरी और रियासी हमलों के लिए जिम्मेदार था।
NIA के लिए मोस्ट वांटेड था अबू कताल
मिली जानकारी के मुताचिक, आतंकी अबू कताल की हत्या बीती रात पाकिस्तान में हुई। उसने 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में ही किया गया था। हाफिज सईद ने ही अबू कताल को लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। हाफिज सईद अबू कताल को आदेश देता था, जो बाद में कश्मीर में बड़े हमलों को अंजाम देता था।
बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया था। दरअसल 1 जनवरी, 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में नागरिकों को निशाना बनाकर आतंकी हमला किया गया था। हमले के अगले दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ था। हमलों में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एनआईए ने राजौरी हमले के मामले में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन के तीन पाकिस्तान स्थित संचालकों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
एनआईए की जांच के अनुसार, तीनों ने जम्मू-कश्मीर में नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की भर्ती और भेजने की योजना बनाई थी। सेना समेत कई सुरक्षा एजेंसिया जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में उसकी भूमिका के लिए अबू कताल पर नजर रख रही थीं।
-साभार सहित
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026