इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के तबाह होने तक गाजा में युद्ध जारी रहेगा. गाजा में जारी जंग के कारण लगातार बिगड़ते हालात के बीच दुनिया के कई देश इसराइल से तुरंत युद्ध विराम लागू करने की अपील की है.
फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि गाजा में जारी ‘बमबारी को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता’ है. वहीं, सऊदी अरब में जुटे मुसलमान देशों ने भी इसराइल से गाजा में तुरंत संघर्ष विराम की अपील की है लेकिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसराइल के पीएम नेतन्याहू ने ऐसी तमाम अपीलों को ठुकरा दिया.
नेतन्याहू ने कहा, “अगर ज़रूरत होगी तो इसराइल पूरी दुनिया के सामने मजबूती से डटा रहेगा.” उन्होंने कहा, “हमास के तबाह होने और उसके कब्ज़े में मौजूद बंधकों के रिहा होने तक जंग जारी रहेगी.” नेतन्याहू ने संकेत दिया कि उन्हें अमेरिका का वो सुझाव भी मंजूर नहीं है, जिसमें फ़लस्तीनी अथॉरिटी के गाजा का प्रशासन अपने हाथ में लेने की बात कही गई है.
हमास ने बीती सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला किया था. इसमें करीब 12 सौ लोगों की मौत हुई थी. हमास के लड़ाके अपने साथ 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बनाकर ले गए थे.
इसके बाद से इसराइल हमास के ख़िलाफ़ ग़ज़ा में अभियान चला रहा है. गाजा के हमास के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक इसराइल के हमले में अब तक 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026