लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है। उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा। दरअसल, उन्होंने संभल में युवक की हुई संदिग्ध मौत को लेकर सरकार पर हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपा सरकार के तहत उत्तर प्रदेश के अंदर ‘हिरासत में मौत’ का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालिया मामले में संभल में पूछताछ के नाम पर घर से ले गये व्यक्ति की हिरासत में मौत होने से जनाक्रोश भड़क उठा। अन्याय करनेवाली भाजपा सरकार अब अपने अंतिम दौर में है।
बता दें कि, संभल में रायसती स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक की संदिग्ध हालत में जान चली गयी। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और उन्होंने पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया। दरअसल रविवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे के आसपास संभल के नाखासा थाना क्षेत्र स्थित रायसती पुलिस चौकी में मोहल्ला खग्गू सराय के रहने वाले इरफान की संदिग्ध मौत हुई थी।
-साभार सहित
- आगरा में भट्टी पूजन के साथ हुआ 18वें श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ: 1 से 5 सितंबर तक महालक्ष्मी मंदिर में सजेगा श्रीकृष्ण भक्ति का दरबार - August 29, 2026
- ताजमहल देखने गया 12 वर्षीय बालक यमुना नदी में डूबा, बचाने कूदा साथी लेकिन नहीं मिला सुराग; तलाश जारी - August 29, 2026
- सीतापुर में चोरी का अनूठा मामला: जेवर और कीमती सामान के साथ 30 किलो चीनी भी चुरा ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी - August 28, 2026