संभल: मिनी वृंदावन के नाम से मशहूर संभल जिले की चंदौसी एक बार फिर सुर्खियों में है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के विराजमान होने के बाद अब संभल के चंदौसी में भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है।
करीब डेढ़ साल से निर्माणाधीन भगवान श्री राम की प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ट्रस्ट को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रतिमा का अनावरण करने संभल आ सकते हैं।
ग़ौरतलब है कि पौराणिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से संभल जिले का इतिहास सतयुग काल से है। सभी युगों में संभल का अलग महत्व रहा है। पुराणों के अनुसार भगवान श्री कल्कि यहां अवतार लेंगे। संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप हैं, जबकि तमाम ऐतिहासिक धरोहर हैं। हालांकि जिला प्रशासन अब इन सभी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने पर काम कर रहा है। वहीं संभल जिले की चंदौसी को मिनी वृंदावन के नाम से भी जाना जाता है। संभल के साथ ही चंदौसी भी धार्मिक नगरी के नाम से विख्यात है।
महाराष्ट्र के बाद संभल जिले के चंदौसी में बड़े पैमाने पर गणेश शोभायात्रा निकाली जाती है। इसी कड़ी में चंदौसी का नाम एक और अध्याय के रूप में जुड़ने जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि संभल की चंदौसी में भगवान श्री राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। उत्तर प्रदेश में कहीं भी इससे ऊंची भगवान श्री राम की प्रतिमा नहीं है। चंदौसी के रामबाग धाम ट्रस्ट के द्वारा इस विशाल प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। भगवान श्री राम की यह प्रतिमा भव्य एवं अलौकिक है। क्योंकि भगवान श्री राम की इस प्रतिमा में जहां भगवान श्री राम एक हाथ में धनुष लेकर खड़े हैं, तो वहीं दूसरे हाथ से भगवान श्री राम आशीर्वाद की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। विशाल प्रतिमा के समीप ही अशोक वाटिका का भी निर्माण किया जा रहा है।
उधर चंदौसी में भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा के निर्माण की जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामबाग धाम ट्रस्ट को एक पत्र भेजा है। पत्र में दोनों ने भगवान श्री राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए शुभकामना संदेश भेजा है। प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है।
इस मामले में चंदौसी रामबाग धाम ट्रस्ट से जुड़े अमित कुमार ने बताया कि मिनी वृंदावन चंदौसी में भगवान श्री राम की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा जो लगभग 51 फीट ऊंची है, उसका भव्य निर्माण किया जा रहा है। यह प्रतिमा 31 मई 2023 से निरंतर बन रही है। प्रतिमा लगभग बनकर तैयार है। प्रतिमा पर पेंटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने दावा किया है कि बहुत शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। फिलहाल रामबाग धाम का सौंदर्यीकरण चल रहा है। जैसे ही यहां का कार्य पूरा हो जाएगा, मुख्यमंत्री यहां आएंगे और सभी को आशीर्वाद देंगे। भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आवास विकास सेक्टर-4बी के जैन मंदिर में 23 नवंबर को भव्य भजन संध्या, णमोकार महामंत्र और भक्तामर स्तोत्र से गूंजेगा परिसर - November 21, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शादी के दौरान आतिशबाजी से बवाल: मोहन गार्डन के स्वागत गेट में लगी आग, बरातियों व मेहमानों में मची अफरा-तफरी - November 21, 2026
- Agra News: पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला, बचाने आई बहन को भी दौड़ाकर पीटा - November 21, 2026