आगरा: हिंद महासागर में स्थित मॉरिशस के चालीस सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भारत भ्रमण हेतु अयोध्या, लखनऊ होता हुआ शनिवार को ताज नगरी पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल का स्वागत वृद्ध जन सम्मान समिति (अंतर्राष्ट्रीय) रिस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के सह संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डॉ गिरीश सी गुप्ता, उपाध्यक्ष कर्नल एम नायडू, निदेशक दीपक प्रहलाद अग्रवाल, सदस्य वी के दुबे, लता नायडू ने अंग वस्त्र पहना कर फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया।
संवाद वार्ता में प्रतिनिधिमंडल के जयेलाल मटुरा, सादेद सुभास, किशना चाडी, श्रुति सीबालुक ने अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत से भाव विभोर हुए अतिथियों ने भारत राष्ट्र को अपने राष्ट्र की जननी की संज्ञा भी दी और बताया कि कुछ पीढ़ियों पूर्व उनके पूर्वज भारत से ही मॉरिशस जाकर बस गए, इस कारण उनके हृदय में आज भी भारत और उसकी संस्कृति विद्यमान है। वह भारतीय मूल निवासियों से अत्यंत प्रभावित रहते हैं और समिति के द्वारा गत दो दशकों से अधिक संबंधों को और सुदृढ़ बनाने हेतु परस्पर प्रयासरत हैं। उन्होंने समिति को शीघ्र ही भारतीय प्रतिनिधिमंडल को मॉरिशस यात्रा हेतु आमंत्रित किया। मॉरीशस का यह दल सोमवार की प्रातः श्री कृष्ण जन्म भूमि के दर्शन करता हुआ दिल्ली प्रस्थान कर जाएगा।
अपनी संस्कृति पर गर्व अनुभव करते हुए सदस्यों ने सनातन और उसके मूल में स्थित आस्था पर भी संवाद किया। श्रीमती नायडू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मातृशक्ति का समाज संरचना में महत्व एवं अहम भूमिका की चर्चा की। मॉरीशस के शिक्षा पाठ्यक्रम में कक्षा छह तक हिंदी विषय को छात्र अनिवार्य रूप से अध्ययन करते हैं जिस कारण अधिकांश वासी हिंदी बोलने अथवा समझने में सक्षम हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026