उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेहद ही अजीब घटना हुई है। यहां पढ़ाई के दौरान अचानक स्कूल के बच्चे अपना ही गला दबाकर रोने और चीखने लगे। इनमें अधिकतर लड़कियां थी। बीस से अधिक छात्र और छात्राओं की अचानक ऐसी हरकत से मौजूद बाकी बच्चे बुरी तरह डर गए और क्लास छोड़ भागने लगे।
अचानक पूरे स्कूल में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया। तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। बच्चों के परिजनों को भी स्कूल बुला लिया गया। कुछ को निजी चिकित्सकों के पास और कुछ को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सको ने इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जागीर गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को एसडीएम खाने के बाद छात्र छात्राएं अपने अपने क्लास में पढाई कर रहे थे। विद्यालय के पास पीपल के पेड़ की तरफ से कक्षा छह की शबनूर सबसे पहले दौड़ती हुई विद्यालय में आयी और गला पकड़ कर रोते हुए जमीन पर गिर गई।
इसी तरह से बाकी के बीस बच्चे भी अपना गला पकड़ कर दर्द और जलन की बात कहते हुए जमीन पर गिर गए। इससे स्कूल में अफरा तफरी मच गई। स्कूल प्रिंसिपल और चपरासी जुगल किशोर ने डायल 112 पुलिस व स्वास्थ्य विभाग व एसडीएम को सूचना दी। खबर मिलते ही अभिभावक भी वहां पहुंच गए। एंबुलेंस और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्राओं को सीएचसी ले जाया गया।
बच्चों के बीच फैला अंधविश्वास, हो रही ये चर्चा
बच्चों के बीच अंधविश्वासी चर्चा होती दिखाई दी, एक छात्र ने बताया कि उसने अजीब से व्यक्ति को देखा जो सबका गला दबा रहा था। बच्चों के बीच भी इस तरह की चर्चा आम हो गई। जिसके बाद कुछ बच्चों के परिजन उन्हें झाड़-फूंक करने वालों के पास लेकर चले गए। हालांकि कुछ सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत ठीक होने पर बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।
पेट दर्द की शिकायत पर दी दवा
उधर सीएचसी के डॉक्टर अमित गंगवार ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची थी। बच्चों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई उनका गला दबा रहा है। कुछ बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की तो उन्हें दवा दी गई है। ऑक्सीजन का लेवल भी नॉर्मल था। बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026