आगरा: चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में ‘एक जनपद- एक उत्पाद’ के तहत 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया।
जिला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी नीतू यादव ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में खादी वस्त्रो के साथ-साथ ग्रामोद्योग की वित्तपोषित इकाईयों से शुद्ध मधुबन शहद, विभिन्न प्रकार का मुरब्बा, लकड़ी के हस्तशिल्प, टेराकोटा की मूर्तियां, जेल के कैदियों द्वारा निर्मित लैदर के जूते व लेडीज सैंडिल, बिजनौर का गुड़, जम्मू कश्मीर के मेवा, घी, नमकीन, मोमबत्तियाँ, धूपबत्ती, आर्टिफिशियल आभूषण आदि के 75 स्टॉल लगाये गये हैं, दुकानदारों द्वारा आधुनिकता को देखते हुए कई आकर्षक डिजाइन के खादी के वस्त्र बिक्री के लिए लाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 01 से 15 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में खादी के बने हैंडमेड कोट, हाफ जैकेट, साड़ी, बेडशीट समेत अनेक क्राफ्ट के उत्पादों के स्टॉल को कश्मीर, उत्तराखंड और यूपी के व्यापारियों ने लगाया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुली रहेगी। मंच पर 2 दिसंबर को फूलो की होली, 3 दिसंबर को ब्रज भाषा काव्य धारा, 4 दिसंबर को एक शाम देश के नाम, 5 दिसंबर को म्यूजिकल नाइट, 6 दिसंबर को लोक नृत्य उत्सव, 7 दिसंबर को जादूगर शो, 8 दिसंबर को संकल्प, 9 दिसंबर को कवि सम्मलेन, 10 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या, 11 दिसंबर को नारी शक्ति सम्मान, 12 दिसंबर को खादी फैशन शो, 13 दिसंबर को खाटू श्याम भजन संध्या, 14 दिसंबर को शास्त्रीय नृत्य और 15 दिसंबर को शिल्पी सम्मान समारोह होगा।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026