आगरा। यदि आप दिवाली की ख़रीदारी के लिए बाजार जा रहे हैं तो सावधान और सतर्क रहें। त्यौहार के चलते बाजारों में भारी भीड़ का लाभ उठाकर आपकी जेब साफ करने वाले गिरोह सक्रिय हैं।
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के घटिया आजम खां बाज़ार में एक शातिर ने एक व्यक्ति की जेब से आई फोन पार कर डाला। यह व्यक्ति दुकान से सामान खरीद रहा था और बाजार में भारी भीड़ थी। इसी का लाभ उठाते एक शातिर युवक ने व्यक्ति की जेब से आईफोन मोबाइल पार का दिया।
जिस समय युवक यह कृत्य कर रहा था, उसे यह नहीं मालूम था कि वह सीसीटीवी की जद में है। सीसीटीवी में मोबाइल पार करते वह कैद जरुर हो गया है पर मुंह पर कपड़ा बंधे होने के कारण चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
जब तक मोबाइल धारक व्यक्ति को चोरी के बारे में पता पड़ता, उससे पहले युवक मोबाइल चोरी कर गायब हो गया।
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026