लखनऊ। उत्तर प्रदेश का सियासी तापमान बीती देर रात से बढ़ा हुआ है। दरअसल, समाजवादी विचारधारा के प्रतीक लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 11 ऑक्टूबर (शुक्रवार) को जयंती है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपीएनआईसी जाने वाले थे, इससे पहले वहां पर टिन की बैरिकेडिंग लगा दी। इसकी जानकारी होतो ही देर रात अखिलेश यादव वहां पहुँच गए, जहां उन्होंने कहा ये टीन शेड लगाकर सरकार कुछ तो छिपाना चाह रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि बेचने की तैयारी हो, किसी को देना चाहते हो।
बता दें कि समाजवादी विचारधारा के प्रतीक लोकनायक जय प्रकाश नारायण की आज को जयंती है। उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जेपीएनआईसी पहुंचे हैं।
हालांकि जेपीएनआईसी के गेट पर पिछले साल की तरह ही टिन की बैरिकेडिंग है। बता दें कि पिछले साल अखिलेश उनको श्रद्धांजलि देने के लिए गेट फांदकर जेपीएनआईसी के अंदर गए थे। इसका निर्माण सपा के शासन में ही हुआ था और जेपीएनआईसी के अंदर जेपी की बड़ी प्रतिमा है।
घर के बाहर भी की बैरिकेडिंग
यही नहीं, अखिलेश यादव के घर के बाहर भी देर रात बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वहीं, सपा नेता सरकार के इस कदम का विरोध कर रहे हैं
-साभार सहित
- आगरा में सर्जन्स ने दिया हरित भविष्य का संदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालकर प्रदूषण नियंत्रण का किया आह्वान - June 15, 2026
- “अब और नहीं सहेंगे परेशानी” : प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय ज्ञापन से हिली नगर निगम व्यवस्था - June 15, 2026
- आगरा में खौफनाक वारदात: बाह में ज्वेलर्स के घर डाका, बिजली काटकर परिवार को बनाया बंधक - June 15, 2026