बेटियों ने फोन पर कहा, मां हमें ले जाओ
आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे थे माता-पिता
आगरा: कच्ची उम्र में रिश्तेदारों में दो सगी बहनों (13 एवं 11 वर्ष) को धौलपुर राजस्थान में विवाह के नाम पर बेच दिया। आपसी विवाद के चलते माता-पिता अलग रह रहे थे। चार भाई बहनों में से दो बहने पिता के साथ तथा दो भाई मां के साथ रह रहे थे। पिता की मौत की कैंसर से मौत हो गई।
आरोपी दोनों बहनों को धौलपुर में पत्नी बनाकर रख रहे थे। मौका पाकर लड़कियों ने अपनी मां को फोन करके ले जाने के लिए कहा। वीडियो जारी कर मदद मांगी।
महिला ने चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से मदद मांगी। वह अपने साथी गिरीश कटरा के साथ आगरा पुलिस एवं बाल कल्याण समिति से मिले। साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत धौलपुर पुलिस को भेजी।
एसपी धौलपुर ने महिला को धौलपुर बुलाया। धौलपुर पुलिस ने दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर कर मां के सुपुर्द कर दिया। लड़कियां बहुत भयभीत और डरी हुई हैं। फिलहाल दोनों बच्चों को लेकर मां अज्ञात स्थान पर सुरक्षा कारणों से रह रही है।
चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस ने कहा है कि बरामद हुई बालिकाओं की काउंसलिंग कराई जाए। उनका मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026