किन्नरों ने पुलिस की जमकर की तारीफ
आगरा – पर्यटन थाना पुलिस ने अतिथि देवो भव: की परंपरा का पूरी तरह से निर्वहन किया है। तीन महीने पहले आगरा ताजमहल घूमने आए पर्यटक का ज्वैलरी और कैश से भरा बैग गायब हो गया था। बैग न मिलने से निराश पर्यटक चला गया लेकिन आगरा की पर्यटन पुलिस एसीपी सैय्यद अरीब अहमद के नेतृत्व में पुलिस इसकी खोजबीन करती रही। आखिरकार उसे सफलता हाथ लगी और उसने आटो चालक को अरेस्ट कर लिया और उसके पास से ज्वैलरी से भरा बैग भी बरामद कर लिया। आज पर्यटक को यह बैग सौंपा तो उसके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।
ये है मामला
7 फरवरी 2024 को महाराष्ट्र के पुणे शहर से पर्यटक शुभम जितेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ ताजमहल देखने आए थे। ये लोग बालूगंज स्थित एक होटल में रुके। यहां से ताजमहल जाने के लिए सफेद और काले रंग की इलेक्ट्रिक आटो में बैठकर आरके स्टूडियो ताजमहल पश्चिमी गेट तक आए। इस दौरान इनका बैग आटो में छूट गया जिसमें 15 हजार रुपये कैश और 3.5 लाख रुपये की ज्वैलरी व अन्य सामान था।
पर्यटक ने आटो में छूटे इस बैग की सूचना थाना पर्यटन पुलिस में की। पर्यटन पुलिस ने बैग को तलाश किया लेकिन कुछ नहीं पता चला। सीसीटीवी में एक आटो भी चेक किया लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं था। ऐसे में निराश पर्यटक वापस चला गया। लेकिन पर्यटन पुलिस द्वारा बैग की तलाश जारी रखी गई। बीते दिन पर्यटन पुलिस को ये आटो दिखाई दिया जिसका पीछा करके शक के आधार पर थाना लाया गया। आटो चालक समीर पुत्र कमरूद्दीन निवासी टीला बालूगंज थाना रकाबगंज से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने कहा कि बैग उसके घर पर खा हे। बैग को थाने मंगाकर पुलिस ने पर्यटक को बैग में रखे सामान की फोटो भेजी गई। पर्यटक द्वारा बैग में रखे सामान को पहचान कर यह प्रमाणित किया कि यह सामान उनका ही है।
आज ये पर्यटक आगरा पहुंचे
छूटे हुए बैग को पहचान कर उसमें रखे हुए सामान की तस्दीक की और आटो चालक को भी पहचान लिया। पर्यटकों ने कहा कि वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। बैग में रखे सभी सामान को प्राप्त कर पर्यटकों द्वारा पर्यटन पुलिस का आभार जताया गया और इसके बाद वे अपना सामान लेकर रवाना हो गए।
- आगरा के किरावली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा टला: जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूर अजय की साथी राजकुमार ने बचाई जान - October 22, 2026
- टाइगर श्रॉफ मामले के बाद आगरा के बाह में मचा हड़कंप; लॉरेंस गैंग कनेक्शन खंगाल रही पुलिस - October 22, 2026
- श्री राम जानकी मित्र मंडल का भव्य अभिनंदन-वंदन समारोह, पंचामृत से पखारे गए प्रभु श्रीराम और स्वरूपों के चरण, भजनों की स्वर लहरियों से झूमे रामभक्त - October 22, 2026