आगरा। वॉटर वर्क्स स्थित अग्रवन में श्री राम जानकी मित्र मंडल द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी के स्वरूपों का अभिनंदन-वंदन समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वरूपों के चरण पखारकर किया गया। संस्था के सदस्यों ने पंचामृत से स्वरूपों के चरण पखारे, आरती उतारी और रुचिकर प्रसादी अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति संगीत और मधुर भजनों की स्वर लहरियों के बीच पूरा वातावरण राममय हो गया। सदस्यों ने भजनों पर नृत्य कर आनंद लिया और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समारोह में भक्ति, उल्लास और आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, विनोद जौहरी, आयुष अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, आनंद मंगल, प्रशांत मंगल, अरविंद, राहुल गौतम का संस्था की ओर से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संजीव शशि अग्रवाल, नितिन निधि अग्रवाल, संजय रौनक गुप्ता, रजनीश मंजू गुप्ता, अनिल विनीता, मनोज गीता अग्रवाल, प्रवीण सुषमा गोयल, शानू मोनिका गुप्ता, संजय गीता वर्मा, संदीप अंजू मित्तल, कुलदीप प्रीति वर्मा, नैम शालिनी जैन, सचिन सजल जैन, शानू निहारिका जैन, योगेश गुप्ता, रवि मीना गुप्ता, राजीव अर्चना गुप्ता, दीपक शर्मा सहित तमाम गणमान्य नागरिक और परिवारजन उपस्थित रहे।
- रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान की अहम मुलाकात: जौहर यूनिवर्सिटी में उतरा हेलिकॉप्टर, बड़े बेटे अदीब आजम भी रहे साथ - October 22, 2026
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कहा— आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों पर दबाव बना रही है भाजपा - October 22, 2026
- आगरा के किरावली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा टला: जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूर अजय की साथी राजकुमार ने बचाई जान - October 22, 2026