यूपी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा ने गुरुवार को 11वीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने कैसरगंज लोकसभा सीट समेत छह और प्रत्याशी घोषित किए है। इसके साथ ही विधानसभा उपचुनाव के लिए लखनऊ पूर्वी से प्रत्याशी का नाम ऐलान किया है।
गोंडा से सौरभ मिश्र, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, कैसरगंज से नरेंद्र पांडेय, सन्तकबीरनगर से नदीम अशरफ, बाराबंकी (SC) से शिव कुमार दोहरे, आजमगढ़ से मशहूद अहमद को टिकट दिया है। मायावती ने आजमगढ़ से तीसरी बार प्रत्याशी बदल दिया है।
पहले यहां से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया। इसके बाद सबीहा अंसारी को टिकट दिया गया था। अब पत्नी की जगह पति मशहूद अहमद उम्मीदवार होंगे। वहीं संतकबीरनगर में भी बसपा ने तीसरी बार प्रत्याशी बदला है।
नौवीं सूची में मायावती ने संतकबीरनगर से दानिश को टिकट दिया था अब नदीम अशरफ को प्रत्याशी बना दिया है। इससे पहले बसपा ने संतकबीरनगर से आलम को प्रत्याशी बनाया था। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी विधानसभा उपचुनाव के लिए लखनऊ पूर्वी से आलोक कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है।
-एजेंसी
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026