रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस समय तमिलनाडु में है। सोमवार को उन्होंने कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) के लागू होने से कोई भी भारतीय, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, अपनी नागरिकता नहीं खोएगा। सिंह ने विपक्षी कांग्रेस और द्रमुक पर इस मुद्दे पर ‘भ्रम पैदा करने’ का आरोप लगाया है।
भाजपा के नमक्कल उम्मीदवार केपी रामलिंगम के समर्थन में राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के नमक्कल, तेनकासी और नागपट्टिनम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। यहां एक रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा किया उसे हमेशा लागू किया और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, अनुच्छेद 370 और सीएए को निरस्त करना ऐसे आश्वासन थे।
हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि ‘हमने नागरिकता अधिनियम का वादा किया था और हमने यह किया। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि भारत का कोई भी नागरिक – चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, पारसी या यहूदी हो – किसी की नागरिकता नहीं जाएगी।’ उन्होंने द्रमुक और कांग्रेस पर इस मामले में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है।
तीन तलाक के उन्मूलन पर राजनाथ ने कहा कि किसी भी धर्म की ‘माताएं और बहनें’ ‘हमारी माताएं और बहनें’ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म की हमारी माताओं और बहनों के खिलाफ कोई भी अत्याचार हो, हम उनके साथ खड़े हैं और हमने तीन तलाक को खत्म करके यह साबित कर दिया है।’
-एजेंसी
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026
- डायरिया के प्रति जागरूकता की अलख जगाएंगे दवा विक्रेता: आगरा में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम के तहत कार्यशाला में लिया गया बड़ा संकल्प - September 24, 2026
- फिरोजाबाद के जसराना में रिहायशी इलाके के पास दिखा 7 फुट लंबा मगरमच्छ: वाइल्डलाइफ एसओएस और वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - September 24, 2026