लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया अलायंस को एक के बाद एक कई झटके लगते जा रहे हैं। कभी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पा रही तो कभी कांग्रेस के नेता पाला बदल रहे हैं। अब जम्मू-कश्मीर में भी इंडिया गठबंधन को झटका लगा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अब इस गठबंधन को झटका दिया है।
उमर अब्दुल्ला ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से कह दिया है कि लोकसभा में सीटों पर कोई गुंजाइश नहीं है। हम विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं उन्होंने इस दौरान पीडीपी पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि मैंने आपको पहले ही बताया था कि जो पार्टी नंबर 3 पर है उसे सीट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। आज पीडीपी के साथ कितने लोग हैं जो उसे तीसरे स्थान पर ले आए? अगर मुझे इंडी अलायंस में शामिल होने से पहले बताया गया होता कि हमें गठबंधन के किसी अन्य सदस्य के लिए खुद को कमजोर करना होगा, तो मैं कभी भी इंडी अलायंस में शामिल नहीं होता।
पीएम मोदी के दौरे पर कही ये बाद
उमर ने पीएम मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे से कुछ भी नया सामने नहीं आया। लोगों को उम्मीद थी कि वह जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली, चुनाव, रोजगार और अन्य स्थानीय मुद्दों पर बात करेंगे, लेकिन पीएम इन चुप रहे। प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र की बहाली पर कोई शब्द नहीं बोले।
-एजेंसी
- ऑस्ट्रेलिया में भी पीछा नहीं छोड़ा दहेज के दानव ने: आगरा की बहू को फ्लैट और करोड़ों के लिए किया प्रताड़ित, शेल्टर होम में लेनी पड़ी शरण - June 7, 2026
- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाएं: आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बीजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान - June 7, 2026
- आगरा के संजय प्लेस में श्री हनुमान मंदिर में प्रथम जीर्णोद्धार दिवस पर भक्ति की लहर, रामलला की झांकी ने मोह लिया मन - June 7, 2026