आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बनाए गए INDIA गठबंधन को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा। दरअसल, जम्मू-कश्मीर की प्रमुख पार्टी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने सूबे में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह बीजेपी को हराने के लिए साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती थीं। लेकिन नेशनल कॉन्फ्रेंस के रवैये से उन्हें निराशा हुई और उन्होंने गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया है।
उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं हैं
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम मुफ्ती ने कहा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने खुद कहा कि वे गठबंधन में नहीं हैं। हम चाहते थे कि PAGD जारी रहे लेकिन हर कोई जानता है कि इस PAGD को किसने खत्म किया। हम कांग्रेस से बात करेंगे क्योंकि हम INDIA गठबंधन में हैं। PAGD एक लोकतांत्रिक गठबंधन था लेकिन जिस तरह से यह बिखरा है वह बहुत निराशाजनक है। हमें सामूहिक प्रयास करना चाहिए था। हमने (PDP) बहुत प्रयास किए, लेकिन उन्होंने (उमर अब्दुल्ला) बिना किसी बातचीत के घोषणा कर दी कि वे तीनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।
बीजेपी के साथ जा सकती है महबूबा: उमर अब्दुल्ला
वहीं, मुफ्ती के इस तरह से गठबंधन से अलग होने पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उन्हें पहले पता होता कि नेकां को पीडीपी के साथ साझेदारी करनी पडे़गी तो उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में शामिल ही नहीं होती। अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहते हैं कि कांग्रेस के लिए छोड़ दें तो वह पीडीपी के बजाय कांग्रेस को सीट देना पसंद करेंगे। उमर अब्दुल्ला ने फिर कहा कि कश्मीर घाटी में सभी तीन लोकसभा सीटों पर नेकां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी और अपने बल जीत दर्ज करेगी।
पीएम मोदी के दौरे के बाद घाटी में बदला राजनीतिक हालात
बता दें कि घाटी में यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद हुआ था। पीएम मोदी गुरुवार को घाटी के दौरे पर थे। यहां उन्होंने सूबे को करीब 64 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात दी।
-एजेंसी
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026