लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज विधायक बागी तेवर अपना लिए हैं। सपा के विधायक मनोज पांडे ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजा है।
सपा के विधायक मनोज पांडे ने पत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा कि मैं मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस्तीफा स्वीकार किया जाए।
इसके साथ ही अमेठी गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह के भी बागी होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही अंबेडकरनगर से सपा विधायक राकेश पांडे ने भी बागी तेवर अपना लिया है। तीनों ने संयुक्त बयान में कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट देंगे।
विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पार्टी की दोनो मीटिंग में नही गए थे और उन्होंने बागी रुख अख्तियार कर रखा था। यह तीनों भाजपा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। राकेश पांडे के सांसद बेटे रितेश पांडे दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं।
-एजेंसी
- तस्करी और क्रूरता से बचकर आज़ादी की नई ज़िंदगी: आगरा भालू संरक्षण केंद्र में ‘वीज़ली बेयर’ के पूरे हुए 7 साल - November 27, 2026
- लखनऊ में 1,594 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, सपा पर साधा निशाना: बोले— ‘सैफई सिंडिकेट नहीं गिन पाएगा हमारी नियुक्ति की गति’ - November 27, 2026
- ‘योगी आदित्यनाथ 35.29% के साथ सीएम पद की पहली पसंद’ — यूपी ओपिनियन पोल में अखिलेश यादव की पार्टी को सत्ता की कमान - November 27, 2026