लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सांसद के पोते जियाउर्रहमान बर्क ने बताया कि उनके 93 वर्षीय दादा की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था।
सपा सांसद को मंगलवार सुबह आईसीयू में ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। चार बार विधायक और चार बार सांसद रह चुके डा. शफीकुर्रहमान बर्क 2019 में पांचवीं बार सांसद चुने गए। उम्र और अनुभव में वह मंडल के सबसे वरिष्ठ राजनेता रहे। अपने सियासी तेवरों के कारण उनकी अलग पहचान रही है।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पुडुचेरी पुलिस को गृहमंत्री अमित शाह ने सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम - August 9, 2026
- आगरा में नौकरी के नाम पर दो साल से चल रहा था ठगी का खेल, 3200 लोगों से 2 करोड़ की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार - August 9, 2026
- लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का भव्य आगाज, सीएम योगी बोले- यह नहीं हो सकता कि रहेंगे भारत में और यहीं के प्रतीकों को अपमानित करेंगे - August 9, 2026