आगरा। शहर में मंगलवार की शाम हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन यह बारिश कई मुसीबतों का भी सबब बनी। कई जगह जलभराव हो गया।
राजामंडी सहित कई बाजारों में बारिश का पानी दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं के चलते कई जगह होर्डिंग्स गिरने की भी सूचना मिली है।
गर्मी से जूझ रहे जिले में एक दिन पहले सोमवार की सुबह भी करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई थी। मंगलवार की शाम करीब चार बजे भी तेज हवाओं के साथ बादल बरसे। पौन घंटे की बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। नगर निगम द्वारा नालों को साफ करने के दावों की पोल खुल गई।
बारिश के कारण ओवरफ्लो हुई नालियों का पानी राजामंडी बाजार की दुकानों में घुस गया और इससे व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
राजामंडी बाजार कमेटी के अध्यक्ष अशोक जसवानी और महामंत्री नरेंद्र अमरनानी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पहली ही बारिश में नगर निगम की पूरी पोल खुल गई। कई बार शिकायतें करने पर भी नगर निगम के अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंगी और जलभराव होने से दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो गया।
बारिश से बल्केश्वर कॉलोनी में भी सड़कें लबालब हो गईं और तालाब जैसे हालात नजर आने लगे।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में हेरिटेज चौराहे के पास करीब डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुसने लगा। लोग नगर निगम के दावों को कोसते नजर आए। कालिंदी विहार, इस्लाम नगर में भी लोग जलभराव से जूझते नजर आए। अनेक दुकानों में भी पानी भर गया। ट्रांस यमुना कालोनी के बी ब्लॉक में भी पानी भर गया।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026