लखनऊ। यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा और आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब इसको लेकर विपक्षी पार्टियों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भर्ती परीक्षाओं क लीक होने पर सरकार को घेरते हुए पूछा कि चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता?
प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा कि, Re-Exam, Re-Exam…. बस एक बार सोच कर देखिए-50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रू का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड जारी हुए। और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर? उनके परिवारों पर?
इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, ऐसा ही RO Exam में हुआ। पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गांव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियां इलाहाबाद से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और Re-Exam की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।
इसके साथ ही लिखा कि, कौन कराता है ये पेपर लीक? कैसे होता है ये पेपर लीक? चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता? जहां एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े!
-एजेंसी
- TET का ‘टेंशन’: फिरोजाबाद में महिला शिक्षकों की हुंकार, बोलीं- आजाद भारत में गुलामी प्रथा नहीं चलेगी - February 26, 2026
- मेरठ में फिल्मी सरेंडर: एक हाथ में तमंचा, दूसरे में सुलगती बीड़ी… पुलिस घेरे के बीच हत्यारोपी का ‘टशन’ - February 26, 2026
- जो भी बीवी भागेगी, उसे गोली मारूँगा…मेरठ में खूनी ‘इंसाफ’: पत्नी के प्रेमी को गोलियों से भूना, वीडियो बनाकर पुलिस को दी चुनौती - February 26, 2026