उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां नौकरी न मिलने से नाराज युवक ने खुद को मौत के हवाले कर दिया। सुसाइड करने से पहले अपने से एक लेटर छोड़ा है। सुसाइड लेटर में युवक ने अपनी डिग्रियां जलाने और नौकरी न मिलने का जिक्र किया है।

सुसाइड लेटर में लिखा है कि-
“मेरे माता पिता मुझकों माफ कर देना मैं आपको धोखा देने जा रहा हूं। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाये। मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मैं अब और जीना नहीं चाहता हूं। हमें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नही थी। बस हमारा मन भर गया है और मैं सबका साथ छोड़ने जा रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। आज का दिन हमारे लिए आखिरी है। आज हमने अपनी मां के साथ खाना खाया और हम अपने मां बाप को धोखा देने जा रहे हैं। पापा का ख्याल रखना और बोल देना हमारा तुम्हारा इतना साथ था। संगीता की शादी अच्छे से करना भले ही हम नहीं है। हमने बीएससी के सारे कागज जला दिए हैं। क्या फायदा ऐसी डिग्री का जो एक नौकरी न दिला सकी। हमारी आधी उम्र पढ़ते पढ़ते निकल गयी इसलिए हमारा मन भर गया है।”
बृजेश पाल
-एजेंसी
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026