लखनऊ। आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में धांधली और पेपर लीक का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में अभ्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) गेट पर प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में छात्र आयोग के गेट के सामने मुख्य सड़क पर बैठ गए हैं। वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा न नौकरी देना चाहती है, न आरक्षण।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यार्थियों का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, ”इलाहाबाद लोकसेवा आयोग पर प्रतियोगी छात्रो का जो आंदोलन चल रहा है हम उनके साथ हैं। दरअसल भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि उसके बाद नौकरी देनी होगी और नौकरी में आरक्षण देना होगा। भाजपा न नौकरी देना चाहती है, न आरक्षण। यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”
इलाहाबाद लोकसेवा आयोग पर प्रतियोगी छात्रो का जो आंदोलन चल रहा है हम उनके साथ हैं।
दरअसल भाजपा किसी भी परीक्षा का पूरा नहीं करना चाहती है क्योंकि उसके बाद नौकरी देनी होगी और नौकरी में आरक्षण देना होगा। भाजपा न नौकरी देना चाहती है, न आरक्षण।
यूथ कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!… pic.twitter.com/tcVvP9VvTl
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 23, 2024
बता दें कि, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा-2023 में पेपर लीक विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हजारों प्रतियोगी छात्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने डटे रहे। छात्र परीक्षा निरस्त करने और पुनर्परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।
-एजेंसी
- ‘परीक्षा नहीं युद्ध हो गया है’: भाजपा के संस्थापक सदस्य मुरली मनोहर जोशी का मोदी सरकार की कार्यशैली पर करारा प्रहार - August 29, 2026
- देवरिया में बोले सीएम योगी- डबल इंजन सरकार में बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ - August 29, 2026
- राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला: बोले— देश में आज भी संविधान और आरएसएस की लड़ाई; खरगे के अपमान पर कहा, शुद्धिकरण करने वालों पर होगी एफआईआर - August 29, 2026