Hathras, Uttar Pradesh, India. पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।दोपहर करीब 2 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान भाजपा कार्यालय पर पार्टी के विधायकों व सांसद के अलावा प्रदेश व जिला इकाई के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
आपको बता दें कि सीमा उपाध्याय जिला पंचायत वार्ड नंबर 14 से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं। सीमा उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी से समर्थित प्रत्याशी अपनी देवरानी रितु उपाध्याय को भारी मतों से पराजित करते हुए विजयश्री अपने नाम की थी। सीमा उपाध्याय फतेपुर सीकरी से सांसद व हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष भी राह चुकी हैं। अब भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सीमा उपाध्याय की संभावित दावेदारी होगी।
जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान पार्टी से विश्वासघात करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी के 11 भाजपा नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोपों में निष्कासित भी किया था। निष्कासित किए गए नेताओं में से पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिराग वीर भी शामिल थे। चिराग वीर पर आरोप था कि वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ अपनी मां सीमा उपाध्याय के पक्ष में क्षेत्र में जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने जनपद भर में ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित करते हुए 11 भाजपा कार्यकर्ताओं पर अनुशासनहीनता का आरोप लगते हुए सभी 11 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निष्कासित किया था। उसमें चिराग वीर के साथ डॉक्टर अविन शर्मा उनकी पत्नी क्षमा शर्मा, देवदत्त वर्मा,चंद्रवीर सिंह, कृष्णा सिसोदिया,रानू जादौन, रिंकू जादौन, गीता देवी, सोमेश यादव शामिल थे।
वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादर भारद्वाज ने बातचीत के दौरान बताया है कि पार्टी से निष्कासित सभी 11 पार्टी कार्यकर्ताओं को आज पार्टी में बापस लिया गया है। सीमा उपाध्याय को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। सांसद राजवीर दिलेर , विधायक सदर हरी शंकर माहौर , विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा व पार्टी जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में सीमा उपाध्याय अपने उपाध्याय परिवार के साथ पार्टी में शामिल हुई हैं, पार्टी इनका स्वागत करती है।
भाजपा में शामिल हुईं सीमा उपाध्याय ने बातचीत में बताया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के कार्य से प्रेरित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं। मैं निष्ठा और ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी के अधिकारियों के निर्देशन का पालन करूंगी और जनता के हित में कार्य करती रहूंगी।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सीमा उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी में शामिल तो हो ही रही हैं, बताया जा रहा है कि भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष भी सीमा उपाध्याय ही बनेगी इसकी भी पूरी तैयारियां कर ली गई है। आने वाले समय में रामवीर उपाध्याय भी जल्द भाजपा में शामिल हों सकते हैं।
कार्यक्रम समाप्त होने के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य और सीमा उपाध्याय ने मंच पर खड़े होकर राष्ट्रगान जन गण मन गाते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
हाथरस जिला पंचायत चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पंचायत चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज 2:00 बजे जनपद हाथरस के पार्टी कार्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें पार्टी की तरफ से मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज की मौजूदगी में सीमा उपाध्याय व उनके देवर रामेश्वर उपाध्याय की जॉइनिंग भारतीय जनता पार्टी में कराई गई है।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026