उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गाँधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर उनकी फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि
प्रख्यात शिक्षाविद्, CMS के संस्थापक, पूर्व विधायक ‘श्री जगदीश गांधी जी’ का निधन अत्यंत दुःखद।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/oyc3SgGgfP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 22, 2024
प्रख्यात शिक्षाविद्, CMS के संस्थापक, पूर्व विधायक ‘श्री जगदीश गांधी जी’ का निधन अत्यंत दुःखद।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आपको बता दें कि सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गाँधी के परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 25 दिनों के संघर्ष के बाद आज 22 जनवरी की सुबह 87 वर्ष की आयु में डॉ. जगदीश गांधी का निधन हो गया। गांधी परिवार ने कहा है कि जो लोग उनके अंतिम दर्शन करना चाहते हैं,
उनके लिए 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-एजेंसी
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026