अयोध्या के लिए सोमवार का दिन एक ऐतिहासिक तिथि के रूप में दर्ज हो गया। जब भगवान रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन यानी आज मंगलवार से भगवान के मंदिर को आम जनता के दर्शन लिए खोल दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार सुबह भगवान की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। पहले दिन एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के राम मंदिर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद 23 जनवरी से आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। लोग सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक दर्शन हो सकेंगे। दोपहर में करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा।
-एजेंसी
- आगरा के जगदीशपुरा में दुकान और प्लॉट खाली कराने को लेकर विवाद: भाजयुमो नेता समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - September 26, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026