गोरखपुर। भोजपुरी गानों पर अश्लील होने के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं. इन आरोपों से एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन भी अछूता नहीं हैं. रवि किशन अब भले ही फुल टाइम राजनेता बन गए हैं लेकिन अपने कुछ गानों को लेकर वो विरोधियों के अक्सर निशाने पर रहते हैं लेकिन अब उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों और गानों को लेकर आपत्ति जताई है. यही नहीं रवि किशन ने ये भी माना कि, उनके कुछ पुराने गानों में काफी अश्लीलता दिखाई गई है.
रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी लेकिन अब उन्होंने राजनीति की राह पकड़ ली है.
एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा है कि, सिनेमा इंडस्ट्री मनोरंजन के लिए बनाई गई है, उसे उसी तरह से काम करना चाहिए. गानों और फिल्मों में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए.
– एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026
- भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर दिखा स्वदेशी और अत्याधुनिक सैन्य शक्ति का दम, राफेल और प्रचंड ने भरी उड़ान - October 8, 2026