देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप की यात्रा की और वहां की सुंदरता का खूब बखान किया। उनकी इस यात्रा के बाद अब राजनीतिक सियासत शुरू हो गई है। मालदीव के कई नेताओं ने जब भारत को लेकर नस्लीय टिप्पणी की तो ये मामला इतना बढ़ गया है कि X (ट्विटर) पर ‘बायकॉट मालदीव्स’ ट्रेंड हो रहा है, और अब बॉलीवुड सितारे भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम तक ने लक्षद्वीप को प्रमोट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
दरअसल, कुछ समय दिन पहले भारत के प्रधानमंत्री मोदी लक्षद्वीप पहुंचे। फिर क्या था? हर कोई लक्षद्वीप के बारे में बात करने लग गया। आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े सितारों तक, हर कोई लक्षद्वीप टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात करता नजर आ रहा है। कुछ मिनट पहले सलमान खान ने भी ट्वीट पर लक्षद्वीप के बारे में अपना राय रखी है। उनके ट्टीट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं सलमान ने लक्षद्वीप के बारे में क्या कहा।
इंटरनेट पर लक्षद्वीप और मालदीप की बहस में सलमान खान भारत का सपोर्ट करते सामने आए हैं। अभिनेता ने लिखा- “लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देखकर बहुत अच्छा लगा। सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।” सलमान खान के पोस्ट के नीचे ज्यादातर फैंस विदेशी टूरिज्म को बढ़ावा देने की बजाए, भारत को एक्सपोर्ट करने की बात रखते नजर आ रहे हैं।
अक्षय कुमार ने भी दिया भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा
अक्षय कुमार हमेशा भारत की तारीफ करते दिखाई देते हैं। लक्षद्वीप के मुद्दे पर भी उन्होंने अपने देश की जगहों को बढ़ावा देने की बात करते हुए एक ट्वीट पोस्ट किया है। अक्षय ने लिखा- “मालदीव की प्रमुख लोग भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां कर रहे हैं। आश्चर्य है कि वे ऐसा उस देश के साथ कर रहे हैं, जहां से सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।”
श्रद्धा कपूर समेत ये सितारे भी रख चुके हैं अपनी बात
इसके अलावा श्रद्धा कपूर, मोहन अब्राहम और सचिन तेंदुलकर भी ट्विटर पर लक्षद्वीप की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ऐसा पहली नहीं है, जब सितारों ने देश के लिए खुलकर अपनी बात रखी हो। अमिताभ बच्चन जैसे सितारे तो टूरिज्म के वीडियो आदि के लिए भूमिका भी अदा कर चुके हैं।
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026