आगरा: डेयरी संचालिका युवती को ग्राहक से पनीर खरीद के पैसे मांगना भारी पड़ गया। खरीददार युवक ने पैसे देने से मना कर दिया और युवती के साथ मारपीट कर दी। साथ ही गल्ले से पैसे निकाल लिए। इस दौरान युवती के गले की चेन भी टूट गई। ये आरोप युवती ने थाने में दी तहरीर में लगाए हैं। मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के गणेश नगर, फाउंड्री नगर क्षेत्र का है।
यहां प्रीति पुत्री सौदान सिंह किराए पर डेरी की दुकान चलाती है। प्रीति की तहरीर के अनुसार शनिवार सुबह रोहित यादव नामक युवक उसकी दुकान पर आया और दो किलोग्राम पनीर खरीदा। प्रीति ने पैसे मांगे तो उसने पैसा देने से इंकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। प्रीति ने विरोध किया तो मोहित ने उसकी छाती पर हाथ मारकर सड़क पर गिरा दिया। रोहित के परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने भी प्रीति से मारपीट की।
प्रीति ने आरोप लगाया कि मारपीट की वजह से उसके कान की आवाज चली गई। उसके गले की चेन भी तोड़ दी गई। साथ ही दुकान के गल्ले में रखे हुए 1500 से 2000 रुपये भी आरोपियों द्वारा निकाल लिए गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती को गिराकर पीटते हुए कई लोग दिखाई दे रहे हैं।
थाना प्रभारी ट्रांस यमुना सुमनेश विकल का कहना है कि दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष की महिलाओं की तरफ से थाने पर शिकायत आई है। चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया। दोनों पक्षों से बात की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- वाराणसी में गंगा नदी का रौद्र रूप: जलस्तर बढ़कर 69.90 मीटर पहुंचा, चेतावनी बिंदु से महज 36 सेंटीमीटर दूर; तटवर्ती इलाकों में अलर्ट जारी - August 31, 2026
- प्रयागराज की बदहाल सड़कों पर गरमाई सियासत: अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर महाकुंभ के नाम पर 1 लाख करोड़ के घोटाले का लगाया गंभीर आरोप - August 31, 2026
- शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के इनामी दो शार्प शूटर ढेर - August 31, 2026