आगरा:- परिजनों से नाराज होकर घर से निकली किशोरी को गुवाहटी स्टेशन से बहला फुसलाकर अपने साथ एक महिला ट्रेन से अपने साथ ले आई। टूंडला स्टेशन पर महिला और किशोरी को उसका पति अपने साथ आगरा एक होटल में लेकर रुक गए। रात के समय किशोरी से व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की गई।
अगले दिन सुबह किशोरी ने अपनी अस्मत बचाने के लिए दो मंजिला होटल की छत से छलाँग लगा दी जिससे उसके दोनों पैरों में चोट आ गई। पुलिस द्वारा किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा परिजनों को सूचित किया गया। घटना के बाद से पति-पत्नी होटल से फरार हो गए थे। मामले में गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया था।
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार के निर्देश बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर टीम का गठन किया गया था। गुरुवार को थाना पुलिस गश्त पर थी तभी मुखबिर द्वारा पति लोकेश और उसकी पत्नी के जलेसर रोड स्तिथ ईंट मंडी पर खड़े होने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह अपनी टीम में शामिल चौकी इंचार्ज ऋषि कुमार, उप.नि. जसवंत सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक विशाल कुमार, नीरज कुमार, महिला प्रशिक्षु उप निरीक्षक स्वाति, हेड कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, अंकुर प्रताप और महिला कांस्टेबल कल्पना के साथ पहुँचे।
पुलिस को देखते ही दोनों लोग भागने लगे। घेराबंदी कर लोकेश और उसकी पत्नी को पकड़ लिया। शुक्रवार को डीसीपी शहर सूरज कुमार रॉय द्वारा घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। लोकेश और उसकी पत्नी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- भक्ति, देशभक्ति और संगीत का अनूठा संगम: आगरा में गूंजे शिव तांडव और बॉलीवुड के तराने, झूम उठे लोग - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026