
आगरा : शनिवार को आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 204 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रो.एस पी सिंह बघेल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें रोजगार मेले भी एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नियुक्ति पत्र वितरण तथा उनके संबोधन का सजीव प्रसारण देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में रेल विभाग से 150, डाक विभाग से 17, वित्त विभाग से 5, रक्षा विभाग से 13, गृह विभाग से 12 और शिक्षा विभाग से 7 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
इस अवसर पर तेज प्रकाश अग्रवाल मंडल रेल प्रबंधक, अनुराग त्रिपाठी प्रमुख कार्मिक अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026