Shocking Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के झूंसी से हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। यहां एक मजबूर पति के पास अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार कर देने की व्यवस्था न हो पाने पर,,,बेबस पिता और पति ने अपने कंधों पर बांस में महिला की गठरी बनाकर किया अंतिम संस्कार।
इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज के झूंसी के नीबी गांव का है। जहां एक मजदूर की पत्नी की बीमारी की वजह से मौत हो गई। बेबस पति के पास अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने के कारण बेबस पति और लाचार पिता ने अपने कंधों पर बांस में कपड़ा बांधा और महिला को शमशान घाट तक पहुंचाया।
प्रयागराज के झूंसी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो,शव यात्रा की इंतजाम न होने पर महिला के पति और पिता ने कंधे में बांस में गठरी बांधकर शव लादकर ले जाकर किया अंतिम संस्कार#ViralVideos #Prayagraj pic.twitter.com/hKHmhYpJuh
— princy sahu (@princysahujst7) October 14, 2023
जिस सड़क से भी वे गुजरे यह देख लोग हैरान रह गए। शमशान घाट तक जाते जाते जब वो थक गए तो रास्ते में गठरी को सड़क पर रख दिया। शव को सड़क पर रखते है लोगो ने देख इसकी वजह पूछी। दोनो ने जब पूरा मामला लोगो को बताया तो ये बात सुन लोग सिहर गए।
प्रयागराज में गंगापार झूंी में बांस में कपड़ा बांधकर एक महिला का शव ले जा रहे उसके पति और पिता की पुलिस और राहगीरों े हेल्प की। झूंसी के थाना प्रभारी उपेन्द्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि नीबी गांव में मुसहर जाति के लोग पत्तस बेचकर जीवन यापन करते है।
उन्हीं के समुदाय के नखूड़ू की पत्नी अनीता काफी समय से बीमार थी। शुक्रवार को बीमारी के चलते उसकी मौत हो गई। महिला के परिवार के पास शव को वाहन ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने न तो कोई एंबुलेंस बुलाया और न ही शव ले जाने वाला कोई वाहन बुलाया।
घाट करीब होने की वजह से पति नखूड़ू और पिता मैनेजर बांस में चादर बांधकर श को उसी में ले जा रहे थे। राह चलते लोगो ने देखा तो पुलिस तो इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि छतनाग चौकी प्रभारी नवीन सिंह ने उनसे पूछताछ की। एक ई रिक्शा की मदद से शव को शमशान पहुंचाया गया। दाह संस्कार के लिए राह पर चलने वालों ने मिलकर कुछ पैसों की मदद से महिला का अंतिम संस्कार कराया।
- गोरखपुर में बड़ा हादसा: रामगढ़ताल में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत - May 28, 2026
- ईद-उल-अजहा: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने देश को दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- त्याग और मानवता है असली संदेश - May 28, 2026
- आगरा सिविल टर्मिनल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण: परियोजना का 66% कार्य पूरा, अब एयरपोर्ट मार्ग होगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का - May 28, 2026