आगरा: गुरुवार सुबह आगरा पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि सराय ख्वाजा की क्षेत्र में युवक के साथ लूट की घटना हो गई है। आनन फानन में सराय ख्वाजा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक से पूछताछ की तो पता चला कि टप्पेबाजों ने युवक को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने पीड़ित युवक से शिकायत की प्रक्रिया और कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूरा मामला सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र के कोहली हॉस्पिटल के बाहर का है। पीड़ित मनिया क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित का एक महीने का बच्चा है जो इस समय कोहली हॉस्पिटल में भर्ती है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह हॉस्पिटल के बाहर खड़ा हुआ था और पैसे गिन रहा था। तभी बाइक सवार आये और उससे बात करने लगे। बातों ही बातों में उन्होंने फंसाया और हाथ में लगें पैसे छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने पीड़ित से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि उसका बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती है। वह बाहर खड़ा हुआ था और हॉस्पिटल में बच्चा के चिकित्सीय इलाज के लिए पैसे गिन रहा था तभी दो लोग आए और बातों में लगाकर पैसे छीनकर ले गए।
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026